Responsive Ads Here

पं. दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन पंजीयन

पं. दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन पंजीयन अभियान राजस्थान द्वारा फ्री ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू


राजस्थान में पं. दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्
यजन पंजीयन अभियान को संचालित करते हुए मुख्य सचिव अशोक जैन ने समस्त जिला कलेक्टरों को आदेश दिए है कि, राज्य के प्रत्येक विशेष योग्यजन को 1 माह के भीतर निःशुल्क ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना जरुरी है। इस योजना की शुरुआत 1 जून, 2017 को की गई। जिसके तहत राज्य के प्रत्येक विशेष योग्यजन का ई-मित्र केन्द्र पर फ्री ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के द्वारा योग्यजन को सरकार की 21 श्रेणियों का लाभ उपलब्ध करवाया जाएगा। इस दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन पंजीयन अभियान को शुरू करने का उद्देश्य यह है कि, ” राजस्थान के प्रत्येक एवं योग्य व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिया जाऍं।

दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन पंजीयन अभियान राजस्थान 2017 :

इस दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन पंजीयन अभियान के द्वारा राज्य की योग्य विधवा, बेरोज़गार युवक- युवती, किसान, मेधावी विद्यार्थी, निःशक्तता व्यक्ति एवं शिक्षित व्यक्ति को लाभार्थी बनाया जाएगा। इस अभियान द्वारा लाभ लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाने की अंतिम तिथि 24 सितम्बर, 2017 तक है। राज्य सरकार प्रदेश के योग्य के अनुसार व्यक्ति को 21 श्रेणियों का लाभ प्रदान किया जाएगा।
इसके साथ ही, राज्य सरकार ने 25 सितम्बर, 2017 से विशेष शिविर लगाकर निःशक्तता प्रमाण पत्र जारी किये जाएंगे तथा योजना के तहत पात्र सभी विशेष योग्यजनों को विभिन्न तरह की सहायता व आवश्यक उपकरण 12 दिसम्बर, 2017 से 31 मार्च, 2018 तक उपलब्ध करायें जायेंगे। इस अभियान के द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के लिए राशन कार्ड का उपयोग किया जा सकता है।