दिशारी योजना राजस्थान – राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा)
यार्थियों के लिए शुरू किया है। इस योजना के तहत विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने और क्षमता संवर्धन के लिए चलाई गई है। इस योजना के द्वारा लाभ लेने के लिए इच्छुक आवेदक को पंजीकरण करवाना होगा। प्राचार्य डाॅ ऋतु मथारु ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निजी संस्थानों में बहुत ज्यादा शुल्क लिया जाता है, जो कि जनजाति क्षेत्र की गरीब छात्राओं के लिए वहन करना मुश्किल है। समन्वयक डॉ. ममता शर्मा ने बताया कि आवेदन शुरू हो चुके हैं और कक्षाएं 25 सितंबर, 2017 से कॉलेज परिसर में शुरू कर दी गई है। विद्यार्थी नोडल अधिकारी उपेंद्र सिंह, सह समन्वयक डॉ. अश्वनी कुमार वर्मा से संपर्क कर सकते हैं।
