Responsive Ads Here

शिक्षा स्वरोजगार द्वारा अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के लिए लोन योजना

शिक्षा स्वरोजगार द्वारा अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के लिए लोन योजना


राजस्थान वित्त एवं विकास सहकारी
निगम लिमिटेड ने निम्न वर्ग के लोगों के लिए राज्य में संचालित योजनाओं के तहत लोन प्रदान करने की तैयारी की गई है | सरकार शिक्षा स्वरोजगार के लिए लोन प्रदान करेगी | इस योजना के अंतर्गत, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति सहित स्वच्छकार वर्ग को 50 हजार से करीब 10 लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा | इस योजना को वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड नागौर द्वारा वर्ष 2017-18 में लागू किया गया है | इस लोन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन की तिथि 1 अगस्त, 2017 से 18 अगस्त, 2017 तक निर्धारित की गई है | इस योजना के तहत विभाग के अधिकारियों ने आवेदन पत्र 23 अगस्त से 11 सितंबर तक जमा करवा सकेंगे |
इस योजना के द्वारा आवेदन पत्र लेने के लिए आवेदनकर्ता को स्वयं का आधार कार्ड साथ लाना होगा | इस योजना के द्वारा लाभार्थी होने के लिए दिशानिर्देश जारी किये गए है | इस योजना का लाभ लेने के लिए वार्षिक आय (ग्रामीण) 98 हजार शहरी क्षेत्र के व्यक्ति की वार्षिक आय 1 लाख 20 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा आय प्रमाण-पत्र निर्धारित प्रपत्र में मान्य होगा | इस योजना के द्वारा बेरोज़गार युवक- युवतियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी |

शिक्षा स्वरोजगार में आवेदन के लिए दस्तावेज़ :

  • स्वयं का पता लिखा लिफाफा
  • मूल निवास
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण-पत्र
  • राशन कार्ड
  • वोटर कार्ड
  • आधार कार्ड
  • 50 रुपए का शपथ पत्र |

लोन योजना द्वारा अनुसूचितजन जाति वर्ग को लाभ :

योजना लोन राशि
महिला सशक्तिकरण योजना एवं लघु व्यवसाय ग्रामीण योजना 50 हजार रुपये
लघु ऋण वित्त योजना 35 हजार रुपये
आदिवासी शिक्षा ऋण योजना 5 लाख रुपये
ट्रैक्टर ट्रॉली योजना 6 लाख 85 हजार रुपये
इलेक्ट्रिक बैटरी चलित रिक्शा योजना 1 लाख रुपये

लोन योजना द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग को लाभ :

योजना लोन राशि
महिला समृद्वि योजना 50 हजार रुपये
लघु ऋण वित्त योजना 50 हजार रुपये
महिला किसान योजना 50 हजार रुपये
शिल्प समृद्वि योजना 50 हजार रुपये
लघु व्यवसाय ग्रामीण योजना 50 हजार रुपये
लघु व्यवसाय शहरी योजना 1 लाख रुपये
लघु व्यवसाय नई योजना (एलवीवाई) 2 लाख रुपये
शिक्षा ऋण योजना 5 लाख रुपये
जीप टैक्सी योजना 8 लाख 76 हजार रुपये
डेयरी योजना 88 हजार रुपये
इलेक्ट्रिक बैट्री चालक रिक्शा 96 हजार रुपये