Responsive Ads Here

प्रधानमंत्री जी की उजाला योजना की विस्तृत जानकारी

✿ (Information for Prime Minister - Pradhan Mantri Ujala Yojana / Scheme)✿ उन्नत ज्योति अफोर्डेबल एल ई डी आल
(Unnat Jyoti by Affordable LEDs for All - Prakash Path” – “way to light) का शुभारम्भ महाराष्ट्र सरकार और केंद्रीय सरकार ने एक साथ मिलकर किया हैं. जिसके अंतर्गत न्यूनतम कीमत स्तर पर एल ई डी बल्ब उपलब्ध कराए जाते हैं ताकि जिसे लाइट की बचत हो सके.

उन्नत ज्योति अफोर्डेबल एल ई डी आल को (उजाला योजना) के नाम से भी जाना जाता हैं तथा इस योजना की शुरुआत ३० अप्रैल २०१६ को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, ऊर्जा मंत्री, पियूष गोयल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई थी. उजाला योजना को इससे पहले एक और नाम से लॉन्च किया किया था वो नाम हैं डोमेस्टिक एफ्फिसिएंट लाइटिंग प्रोग्राम अर्थात जिसे (DELP - Domestic Efficient Lighting Program - घरेलू कुशल प्रकाश कार्यक्रम) नाम से जाना जाता हैं.

UJALA-Scheme.jpg

उजाला योजना के अंतर्गत सरकार हर परिवार को १० बल्ब देगी और इस बल्ब का ये लाभ हैं की जिससे बिजली कम खर्च होगी तथा इसके साथ बिजली बिल भी कम आएगा. सरकार का मुख्य उद्देश्य है की २०० करोड़ से अधिक इनसेन्डीसेंट लाइट बल्ब को एल ई डी बल्ब में बदलना. इस योजना के अंतर्गत यह घोषणा की गई थी की एल ई डी बल्ब को मार्किट मूल्य से कम मूल्य में उपलब्ध कराए जायेंगे.

इस योजना की शुरुआत भोपाल से की गई हैं. उजाला योजना का संचालन और १४ राज्यों में हो रहा हैं. उन १४ राज्यों के नाम इस प्रकार हैं :-

  • हरियाणा
  • उत्तराखंड
  • दिल्ली
  • राजस्थान
  • झारखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • छत्तीसगढ़
  • पुंडुचेरी
  • केरल
  • बिहार
  • कर्नाटक
  • आंध्र प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
और इसके अलावा कई राज्य एवं केंद्र-शासित प्रदेश उजाला योजना से जुड़ेंगे.

✿ प्रधानमंत्री उजाला योजना की मुख्य विशेषताएँ ✿
✿ (Main Features of Pradhan Mantri Ujala Yojana) ✿
प्रधानमंत्री जी की उजाला योजना से बिजली की बहुत बचत होगी.
उजाला योजना के अंतर्गत जो बल्ब इस योजना में बांटे जायेंगे उन बल्ब की रौशनी अन्य बल्ब से १० गुना होगी.
उजाला योजना के अंतर्गत हर साल २० हज़ार मेगावाट लोड की कमी संभव होगी.
उजाला योजना में हर साल लगभग ९ करोड़ बल्ब बांटे जायेंगे.
उजाला योजना से पर्यावरण की रक्षा भी होंगी.


✿ प्रधानमंत्री उजाला योजना के मुख्य उद्देश्य ✿
✿ (Primary Objects Prime Minister Ujala Scheme) ✿
प्रधानमंत्री उजाला योजना का सबसे पहले मुख्य उद्देश्य है की भारत के हर घर में जल्द से जल्द एलईडी बल्ब पहुँचा सके. तथा इस योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक एलईडी बल्बो के उपयोगों को बढ़ाना हैं इसी दौरान सरकार इस योजना के अंतर्गत एलईडी बल्बो को बाजार मूल्य से कम मूल्य में उपलब्ध करा रही है. यदि भारत का हर नागरिक इस योजना का बखूबी उपयोग करता हैं तो इस योजना से एनर्जी अधिक से अधिक बचाई जा सकती हैं और बिजली की खपत में बी कटौती होगी. जिससे इस योजना का सभी को लाभ होगा. उजाला योजना के अंतर्गत सरकार का मुख्य उद्देश्य है की उजाला योजना भारत के सभी राज्यों में चलाई जाये.

✿ प्रधानमंत्री उजाला योजना के अंतर्गत एलईडी बल्ब की कीमत ✿
✿ (Price of LED Bulbs under PM Ujala Yojana - PMUY) ✿
उजाला योजना के अंतर्गत यदि आप एलईडी बल्ब बाजार से खरीदते हैं तो आपको यह बल्ब लगभग १५० या १६० रूपये तक मिलेगा अर्थात यही बल्ब आप (BPL) कार्ड से लेते हैं तो आपको ये बल्ब लगभग ८० या ८५ रूपये तक मिलेगा जो की बाजार कीमत से बहुत कम हैं.

✿ प्रधानमंत्री उजाला योजना एलईडी बल्ब लेने के लिए आवेदन कैसे करे ✿
✿ (How to Get LED Buld under Ujala Yojana) ✿
उजाला योजना के लिए आपको सबसे पहले भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वहाँ से आप आवेदन फार्म या तो डाउनलोड कर सकते हैं या ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

आवेदन पत्र में अपनी सभी सही जानकारी भरे. इसके पश्चात आप अपनी सारी जानकारी (DISCOM) ऑफिस पे जाकर देखे. इसके अंतराल आप उजाला योजना का लाभ उठा सकते हैं.

✿ प्रधानमंत्री उजाला योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़ ✿
✿ (PM Ujala Yojana Important & Necessary Documents) ✿
  • बिजली बिल या फ़ोन बिल प्रतिलिपि
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट
  • वोटर आईडी कार्ड
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहाँ क्लिक करे: