Responsive Ads Here

भामाशाह कार्ड

भामाशाह कार्ड 

 

जैसे कि आप सभी लोग जानते है राज्य में भामाशाह योजना वसुंधरा राजे की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसके जरिये राजे राज्य के सभी परिवारों को एक साथ इसलिए जोड़ना चाहती है ताकि राज्य के लोगो को विभिन्न सरकारी योजनायों का लाभ आसानी से मिल पायें और चूँकि इस कार्ड में मुखिया के तौर पर महिला होगी इसलिए ये भी है कि राज्य की महिलाओं की स्थिति को सुधारने की ये प्रभावी पहल है ।

bhamashah card form pdf in hindi download

भामाशाह card योजना को सही से करने में राज्य पर बड़े स्तर पर प्रयास जारी है  इसके अलावा सभी लोगों का आधार पहचान आधारित डाटा, बुनियादी जनसांख्यिकीय इलेक्ट्रॉनिक डाटा तथा विभागीय योजनाओं का विशिष्ट डाटा उनके फोटो सहित राज्य डाटा सेंटर में सुरक्षित रखा जाएगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, बैंक प्रतिनिधि तथा खाद्य विभाग के अधिकारी भी इन शिविरों में मौजूद रहेंगे। भामाशाह प्लेटफार्म के जरिए सरकार की ओर से लोगों को दिए जाने वाला लाभ सीधे बैंक खाते में जमा कराया जाएगा।


bhamashah card in hindi
bhamashah card in hindi
इसके अलावा  स्कूली खाते से अब तक अभिभावकों तक पहुंचने रही छात्रवृत्ति अब सीधे बच्चों के खातों में पहुंचेगी। राज्य सरकार ने विद्यालयों से जुड़ी छात्रवृत्तियों को भामाशाह योजना से जोड़ने के लिए डाटा बेस तैयार करने की शुरूआत की है। डाटाबेस बनाने के लिए पात्र विद्यार्थी का नाम, पता, पिता का नाम, जाति, कॉलोनी, ग्राम पंचायत, जिला, राज्य, पिन कोड, आधार नम्बर, बैंक खाता नम्बर, आईएफसीई कोड, स्कूल का नाम एवं उसका पूरा पता मांगा गया है। इसे डायरेक्ट टू बेनिफिट यानि के DBT  स्कीम से जोड़ा जा रहा है। विद्यार्थियों को फ़िलहाल 13 प्रकार की छात्रवृत्तियां दी जा रही है।
छात्रवृत्तियों को सीधे खातों तक पहुंचाने का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना है। बच्चे के खाते में राशि जाने के बाद इसका उपयोग इसकी पढ़ाई के लिए हो सकेगा ऐसी संभावनाएं बढ़ सकती है इसलिये कहा जा सकता है भामाशाह कार्ड योजना एक पारदर्शिता में भी एक मील का पत्थर साबित हो
इस बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे कमेन्ट करें और भामाशाह योजना के बारे में अधिक जानकरी के लिए यंहा क्लिक करें