आपणां टाबर निःशुल्क योजना राजस्थान के तहत शिक्षित बेरोज़गारो के लिए निःशुल्क शिक्षा – पूरी जानकरी
आपणां टाबर निःशुल्क योजना को राजस्थान के टांडगढ के एसडीएम ने शिक्षित बेरोज़गारो के
लिए निःशुल्क शिक्षा देने शुरू की गई है | इस योजना में उच्च पदों पर नियुक्त अधिकारी शिक्षक के रूप में शिक्षा प्रदान करेंगे | योजना के अंतर्गत अधिकारी केवल अपने अवकाश के दिन शिक्षा दे सकेंगे | इस योजना का उद्देश्य बेरोज़गारो को सही अनुभव व उचित शिक्षा निःशुल्क प्रदान करना है, इस योजना अधिकारी के अनुभव के अध्यन करने से रोज़गार के अवसर बढ़ जाएंगे | इस योजना को अजमेर जिले के टॉडगढ़ उपखण्ड मजिस्ट्रेट पद पर नियुक्त राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ. दिनेश रॉय सापेला ने शुरू किया है |
आपणां टाबर निःशुल्क योजना राजस्थान :-
इस आपणां टाबर निःशुल्क योजना में शिक्षित बेरोज़गारो को निःशुल्क कोचिंग व प्रतियोगिता की तैयारी करने के लिए टिप्स दिए जाएंगे, ताकि इस क्षेत्र के शिक्षित बेरोज़गारो को राजकीय सेवाओं में प्रतिनिधित्व मिल सके व प्रशासनिक सेवाओं का चयन हो सके | इस योजना के बारे में डॉ. सपेला ने बताया कि योजना के तहत राजस्थान अधिकारी प्रशासनिक सेवाओं के लिए कोचिंग देंगे एवं अपना अनुभव बाँटेंगे | इस योजना के तहत कक्षाएँ हर शनिवार- रविवार व अन्य अवकाश के दिनों में संचालित कि जाएंगी |
इस योजना में शिक्षा के साथ शिक्षा भी निःशुल्क सहयोग देंगे तथा भामाशाहो के सहयोग से पंचायत क्षेत्र में लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा |
आपणां टाबर निःशुल्क योजना में आवेदन कैसे करे :-
आपणां टाबर निःशुल्क योजना में आवेदन करने के लिए एसडीएम के कार्यालय के नंबर पर सम्पर्क कर या कार्यालय में सीधा रजिस्ट्रेशन करवा सकते है | यह योजना जिले में 6 मई, 2017 तक शुरू कि जाएगी तथा अधिकारियो द्वारा पहला सेमिनार 6 मई, 2017 से शुरू किया जाएगा |
आपणां टाबर निःशुल्क योजना विषय और शिक्षक :-
आईएएस
आरएएस
अध्यापक
ग्राम सेवक
सेना
नेवी
एलडीसी
रेलवे पुलिस
मेडिकल सहित विभिन्न क्षेत्र आदि |
शिक्षक :-
अनुपमा टेलर उपनिदेशक अजमेर
राधिका देवी सहायक कलक्टर जयपुर
अनिल सिंघल सहित कई अधिकारी आदि |
आपणां टाबर निःशुल्क योजना में आवेदन के लिए नंबर : 0146-2-28 1233
Home
Unlabelled
आपणां टाबर निःशुल्क योजना राजस्थान
आपणां टाबर निःशुल्क योजना राजस्थान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment