उद्योग रत्न प्रोत्साहन योजना के तहत राजस्थान के श्रेष्ठ उद्यमी होंगे सम्मानित
उद्योग रत्न प्रोत्साहन योजना के तहत राजस्थान के श्रेष्ठ उधमियों को सम्मानित किया जाएगा | इस योजना के बारे में महाप्रबंधक सुग्रीव मीणा ने बताया कि योजना का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग को गति देना औ
र सर्वश्रेष्ठ उद्यमियों, महिला उद्यमियों, राष्ट्रीय स्तरीय पर सर्वश्रेष्ठ बुनकर एवं हस्तशिल्पियों को पुरस्कृत किया जाएगा | योजना के अंतर्गत राजस्थान उद्योग को तीनों श्रेणी के उद्यमियों में बाँटा जाएगा | भारत सरकार, वस्त्र मंत्रालय द्वारा राजस्थान बुनकरों एवं हस्तशिल्पियों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा | इस योजना में शामिल होने के लिए आवेदन करना होगा |
उद्योग रत्न प्रोत्साहन योजना राजस्थान :-
इस योजना को राजस्थान उद्योग विभाग की ओर से शुरू किया गया है | इस योजना में इस वर्ष के इच्छुक आवेदक को 30 मई, 2017 तक ऑनलाइन आवेदन करने कि अपील की गई है | इस पुरस्कार योजना में उद्यमों को एक लाख रुपए, प्रशस्ति पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया जाएगा | योजना के तहत उधमियों को चार वर्गों में विभाजित कर कुल 14 पुरस्कार दिए जाएंगे | योजना के अनुसार, यह पुरस्कार सितंबर में आयोजित होने वाले एमएसएमई दिवस समारोह में दिए जाने प्रस्तावित है | इसके साथ एक-एक पुरस्कार राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हस्तशिल्पियों एवं बुनकरों के प्राप्त आवेदनों में से चयन कर दिया जाएगा |
उद्योग रत्न प्रोत्साहन योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें:-
उद्योग रत्न प्रोत्साहन योजना में भागी बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा | उद्योग रत्न पुरस्कारों के लिए आवेदक को उद्योग एमएसएमईडी एक्ट 2006 के अंतर्गत ईएम पार्ट॥ या उद्योग आधार प्रमाण पत्र धारक तीन वर्षों से निरंतर उत्पादनरत होने के साथ किसी भी श्रेणी के आवेदक किसी भी आपराधिक मामलें में संलिप्त नहीं होने चाहिए |
इस योजना में आवेदन करने के लिए udyogaadhaar.gov.in वेबसाइट को जारी किया गया है | इस ऑफिसियल वेबसाइट पर योजना की विस्तृत जानकारी उपलब्ध है | इच्छुक आवेदक उद्यमी वेबसाइट से आवेदन डाउनलोड कर या जिला उद्योग केन्द्र से आवेदन प्राप्त कर सकते है और 30 मई, 2017 तक जमा करवा सकते है |
Home
Unlabelled
उद्योग रत्न प्रोत्साहन योजना
उद्योग रत्न प्रोत्साहन योजना
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment