Responsive Ads Here

ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना राजस्थान

ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना राजस्थान – विद्यार्थियों को प्रतिमाह राशि प्रदान होगी राजस्थान में शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी राज्य के छात्र- छात्रों के लिए ट्रांसपोर्ट वाउचर योज
ना को शुरू किया है | इस योजना के तहत स्कूलों में दो किलोमीटर से अधिक दूरी से आने वाले विद्यार्थियों को लाभार्थी बनाया जाएगा | इस योजना का उद्देश्य विधार्थियो को आर्थिक रूप से सहायता कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन प्रदान करना है | इस ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना में सरकार छात्र- छात्रों को प्रति माह निश्चित राशि प्रदान करेगी, जोकि उनके बैंक खातों में माह के 25 दिन के हिसाब से जमा कर दिए जाएंगे | ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना :- कक्षा प्रतिदिन पहली से पांचवीं कक्षा प्रतिदिन 10 रूपये कक्षा 6 से 8 तक 15 रूपये प्रतिदिन 9वीं कक्षा से ऊपर के विद्यार्थियों 25 रूपये प्रतिदिन इस योजना की घोषणा करते समय, मंत्री जी ने बताया कि इस बार परीक्षा परिणाम कम रहा है इस बात को गंभीरता से लिया जाए व शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाए | आने वाले वर्ष में, अच्छा परिणाम देने वाले विद्यालयों एवं शिक्षकों को सम्मानित भी किया जायेगा | इस योजना का लाभ सभी वर्गों के सुदूर इलाकों से आने वाले छात्र – छात्रों को चयनित कर लाभ दिया जाएगा |

No comments: