Responsive Ads Here

BPL परिवार छात्रव्रत्ति योजना

BPL परिवार छात्रव्रत्ति योजना के तहत राजस्थान सरकार मेधावी बच्चों को 10 हजार की छात्रवृत्ति BPL परिवार छात्रव्रत्ति के तहत राजस्थान सरकार 10वीं और 12वीं के छात्रों को छात्रव्रत्ति प्रदान करेगी. योजना के अंतर्गत सरकार 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को वित्तिय सहायता प्रदान करेगी. इस योजना में छात्रों को 10 हजार रुपये कि छात्रव्रत्ति प्रदान कि जाएगी. यह छात्रवृत्ति स्नातक स्तर तक शिक्षा प्राप्त करने के लिए लर्निंग सोसायटी के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के आधार तक जारी रहेगी<. इस योजना में कौन ले सकता है भाग :- शिक्षा राज्यमंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने बताया कि, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मंशा के अनुरूप राज्य के “गरीब एवं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के बच्चों की शैक्षिक प्रतिभा प्रोत्साहन के तहत निदेशक माध्यमिक शिक्षा द्वारा पात्र बीपीएल बच्चों की तैयार सूची के आधार पर यह छात्रवृत्ति” दी जाएगी. इस योजना में जिले में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दी जाएगी, जोकि न्यूनतम 70 प्रतिशत अंक लाते हैं तथा कक्षा 10 एवं 12 के बाद भी अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते है. देवनानी ने बताया कि, इस छात्रवृत्ति का लाभ सिर्फ राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र उठा सकते है. जिन छात्रों को पहले ही किसी और स्तर पर छात्रवृत्ति मिलती है तो वो छात्र इस योजना का लाभ नही ले सकता. उन्होंने बताया कि, 10वीं कक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले एक-एक विद्यार्थी को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपए की कि राशि डी जाएगी, और 12वीं कक्षा में हिंदी, विज्ञान और वाणिज्य के तहत सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले एक-एक विद्यार्थी को भी यह छात्रवृत्ति उनके अंको के आधार पर दी जाएग योजना की जानकारी बच्चों तक :- शिक्षाराज्य मंत्री ने शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि छात्रवृत्ति योजना की जानकारी राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले सभी छात्रों तक पहुँचे. उन्होंने बताया कि लर्निंग सोसायटी द्वारा मुख्यमंत्री सलाहकार परिषद उपाध्यक्ष कार्यालय में इस संबंध में प्रस्ताव प्राप्त हुआ था. इस प्रस्ताव के अंतर्गत प्रतिवर्ष प्रति बीपीएल परिवार के मेधावी बच्चों को 10 हजार की छात्रवृत्ति देने का निर्णय लिया गया है. इस योजना का उद्देश्य सभी मेधावी बच्चों को शैक्षिक स्तर को निरंतर कायम रखना है, और सभी मेधावी छात्रों को इस योजना का लाभ मिले.

No comments: