मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना राजस्थान 2017-18 :
राजस्थान की मुख्यमंत्री जी ने राज्य की मेधावी लड़कियों के लिए “मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना” का शुभारम्भ किया तथा योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन-पत्र भी आमंत्रित किये है। इस योजना के तहत विभाग राज्य की मेधावी लड़कियों को उच्च शिक्षा लेने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस योजना के तहत पात्र व इच्छुक आवेदकों को शिक्षा प्रोत्साहन के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
इस उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना का उद्देश्य अल्प आय वर्ग के प्रतिभावन छात्र/ छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त हो सके हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरना होगा तथा सभी प्रक्रिया पूरी होने पर राशि बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया :
- इस मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इच्छुक आवेदक के पास आवश्यक दस्तावेज़ व आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होनी चाहिए।
- आवेदन विद्यार्थी के राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से 12वीं में 60 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण होना चाहिए।
- आवेदक के माता/पिता व अभिभावक की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार तक होनी चाहिए।
- योजना के तहत आवेदन राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक को राज्य के किसी राजकीय तथा मान्यता प्राप्त गैर राजकीय उच्च/तकनीकी संस्थानों में नियमित रूप से अध्ययनरत किया हो।
- आवेदक का राष्ट्रीयकृत बैंक में जमा खाता हो।
