Responsive Ads Here

भामाशाह रोजगार सृजन योजना

भामाशाह रोजगार सृजन योजना राजस्थान – ऑनलाइन और ऑफलाइन एप्लीकेशन फॉर्म


राजस्थान राज्य सरकार ने बेरोजगारनवयुवकों, महिलाओं अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोगों के लिए भामाशाह रोजगार सर्जन योजना 2018 के तहत ऑनलाइन व
ऑफलाइन आवेदन-पत्र जारी किये है। इस सृजन योजना का उद्देश्य विभागीय पोर्टल पर इच्छुक पंजीकृत बेरोज़गारों, महिलाओं, अनुसूचित जाति/जनजाति के युवाओं, दिव्यांगों एवं शिक्षित बेरोज़गार महिलाओं को बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाकर स्वावलम्बी बनाना है। इस योजनान्तर्गत प्रत्येक अभ्यार्थियों को उनकी परियोजना के आधार पर सेवा व व्यापार कार्य के लिए अधिकतम 05 लाख रु तथा उद्योग हेतु अधिकतम 10 लाख रु तक का ऋण दिया जाता है एवं सभी क्षेत्रों में 4 प्रतिशत तक ब्याज अनुदान दिया जाता है।

भामाशाह रोजगार सृजन योजना ऑनलाइन और ऑफलाइन एप्लीकेशन फॉर्म :

भामाशाह रोजगार सृजन योजना के तहत राज्य सरकार ने इच्छुक बेरोज़गार युवाओं के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म जारी किये है, जिसके द्वारा पात्र व इच्छुक लोग लाभ ले सके। योजना के तहत लाभार्थी बनने के लिए निम्न दिए दिशानिर्देशों व जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़े।

रोजगार सृजन योजना में आवश्यक दस्तावेज़ :

  • आवेदक को प्रोजेक्ट रिपोर्ट की प्रति
  • आयु-प्रमाणपत्र
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • भामाशाह कार्ड एवं रोज़गार पंजीयन नम्बर आदि।

रोजगार सृजन योजना में पात्रता :

  • आवेदक राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • योजना के तहत आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय 6 लाख से अधिक न हो।

भामाशाह रोजगार सृजन योजना की आवेदन तिथि :

राजस्थान सरकार द्वारा बेरोज़गार युवाओं के लिए शुरू भामाशाह रोजगार सृजन योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर, 2017 निर्धारित की गई है।

ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 2017-18 :

राजस्थान भामाशाह रोजगार सृजन योजना में ऑनलाइन आवेदन के लिए sso.rajasthan.gov.in पर जाएं। यदि आप पहले से रजिस्टर है तो “SIGN IN” करें और पोर्टल पर रजिस्टर होने के लिए “पंजीकरण करें” पर क्लिक करें। पोर्टल पर ‘सिग्न इन’ के लिए “USERNAME” और “PASSWORD” के साथ “CAPTCHER” दर्ज करना होगा और ‘नया रजिस्ट्रेशन’ के लिए आवेदक को निम्न जानकारी दर्ज करनी होगी।

ऑफलाइन आवेदन-पत्र :

योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन-पत्र भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ जिला उद्योग केंद्र में जमा कर सकते है। रोज़गार सृजन योजना की अधिक जानकरी व आवेदन-पत्र के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें और योजना के पात्र बने।
Download Bhamashah Rozgar Srajan Yojana Application Form – CLICK HERE