राजस्थान मुख्यमंत्री हमारी बेटी योजना 2017 – डाउनलोड एप्लीकेशन फॉर्म
7 के तहत सभी जिलों से तीन मेधावी छात्रों का चयन कर, उन्हें फ्री शिक्षा का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस हमारी बेटी योजना का लाभ लेने एवं आवेदन के लिए विभाग की वेबसाइट ibs.rajasthan.gov.in पर यात्रा करें। इस हमारी बेटी योजना के तहत सत्र 2015-16 में राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सैकंडरी परीक्षा में प्रत्येक जिले से दो मेधावी छात्राओं का चयन कर निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही थी। इस योजना के तहत सत्र 2017-18 के अनुसार, परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली पात्र तीन छात्राओं को सूची में शामिल किया जाएगा, जिसमें दो सर्वोच्च अंक एवं एक बीपीएल सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रों का चयन होगा।
मुख्यमंत्री हमारी बेटी योजना 2017 राजस्थान डाउनलोड एप्लीकेशन फॉर्म
मुख्यमंत्री हमारी बेटी योजना 2017 :
- इस योजना में राज्य के 33 जिलों में से 99 छात्राओं का चयन किया जाएगा।
- योजना के तहत 11वीं कक्षा/ व्यवसायिक शिक्षा/ प्रशिक्षण से स्नातकोत्तर की शिक्षा/ प्रशिक्षण प्राप्त करने तक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- योजना के तहत चयनित छात्राओं को कक्षा 11वीं व 12वीं/ व्यवसायिक शिक्षा/ शिक्षण संस्थान में अध्ययन शुल्क, खेल विद्यालय/ खेल कोचिंग संस्थानों में प्रशिक्षण/ प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग शुल्क, छात्रावास शुल्क आदि राशि का वास्तविक व्यय भुगतान संस्थानों के बैंक खाते में जमा कर दिया जाएगा।
- योजना के तहत प्रति छात्रा अधिकतम 1 लाख रुपये तक प्रतिवर्ष व्यय किया जाएगा।
- छात्रा को किताबें, स्टेशनरी, यूनिफार्म आदि के लिए 25000 रुपये वार्षिक प्रदान किये जाएगी।
मुख्यमंत्री हमारी बेटी योजना में आवेदन दस्तावेज़ :
- आवेदक छात्रा की फोटो
- कक्षा 10वीं की अंक तालिका
- आधार कार्ड
- भामाशाह कार्ड
- आवेदक का बैंक खाता नंबर
- आई.ऍफ़.इस. कार्ड
