Responsive Ads Here

राजस्थान श्रमिक योजना 2017

राजस्थान श्रमिक योजना 2017 – छात्रवृति ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म


राजस्थान सरकार ने राज्य के श्रमिकों के बच्चों के लिए श्रमिक योजना के तहत छात्रवृति प्रदान करने की तैयारी की है। इस योजना के तहत सत्र 20
17-18 में पहली कक्षा से उच्च शिक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकते है। योजना के तहत विद्यार्थी सितम्बर, 2017 से अक्टूबर, 2017 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
यह योजना का लाभ चूनापत्थर और डोलोमाइट सहित अन्य खदान एवं बीड़ी श्रमिकों के बच्चों को पात्र बनाया गया है। इस योजना के तहत पहली कक्षा से 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थी 30 सितम्बर, 2017 तक तथा 11वीं कक्षा से उच्च शिक्षा तक विद्यार्थी 31 अक्टूबर, 2017 तक आवेदन कर सकते है।

श्रमिक योजना राजस्थान 2017-18 :

राजस्थान श्रम विभाग ने श्रमिक योजना के जरिये मजदूरों के बच्चों को छात्रवृति प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत छात्रवृति का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी को रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस योजना केवल केंद्रीय या राज्य सरकार के मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान में अध्ययनरत विद्यार्थी मान्य होंगे।
इस योजना में राजस्थान राज्य के श्रमिक विद्यार्थी पात्र है। इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए scholarships.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।

श्रमिक योजना द्वारा छात्रवृति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया :

  • श्रमिक योजना द्वारा छात्रवृति के लिए ऑनलाइन आवेदन “National Scholarship Portal ” पर जाएँ।
  • पोर्टल पर जाने के बाद “Registration” पर क्लिक करें।
  • अब “Online Application Form” में विद्यार्थी की सभी जानकारी भरें।
  • आवेदन-पत्र में सभी जानकारी भरने के पश्चात पत्र को “Submit” कर दे।
  • जो विद्यार्थी पहले से रजिस्टर है वह “Login” कर योजना का लाभ ले सकते है।
  • विद्यार्थी को रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करना होगा तथा लॉगिन करने पर “छात्रवृति एप्लीकेशन फॉर्म” भरें व योजना का लाभ ले।

छात्रवृति ऑनलाइन आवेदन- पत्र में दस्तावेज़ :

  • विद्यार्थी का पासपोर्ट साइज फोटो
  • अभिभावक का आय प्रमाण-पत्र
  • विद्यार्थी की अंक-तालिका
  • बीड़ी एवं खदान श्रमिक परिचय-पत्र की प्रति कॉपी
  • आधार कार्ड नंबर
  • आधार नंबर से लिंक बैंक खाता
Note – पोर्टल पर आवेदन-पत्र भरते समय दिए गए सभी दस्तावेज़ों को स्कैन कर एप्लीकेशन फॉर्म के साथ अपलोड करें।

श्रमिक छात्रवृति योजना 2017 में पात्र :

  • इस योजना में आवेदक के माता-पिता एवं अभिभावक को छः माह से अधिक समय से अभ्र्क खान/ बीड़ी श्रमिक/ आईरन और मैगनीज एवं क्रोम खदान में श्रमिक के रूप में कार्यरत हो।
  • श्रमिक की आय 10 हजार प्रति माह से कम हो।
  • आवेदक मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों से नियमित अध्ययनरत हो।
  • विद्यार्थी/ आवेदक को किसी अन्य स्रोत्र/ विभाग व संस्थान से कोई छात्रवृति राशि प्राप्त करने वाले पात्र नहीं होंगे।